facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSP की गारंटी को लेकर आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, धारा 144 लागू, रेलवे-बस स्टेशन पर पुलिस तैनात

Advertisement

किसान प्रदर्शन का नेतृत्व दो किसान संगठन 'किसान मजदूर मोर्चा' (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं।

Last Updated- March 06, 2024 | 8:58 AM IST
why farmers are protesting again, किसान फिर आंदोलन क्यों कर रहे हैं,
File Photo

Farmers’ Protest: किसान न्यूनतम समर्थम मूल्य की गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर आज एक बार फिर से दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों ने आज यानी 6 मार्च 2024 को देश भर के किसानों को दिल्ली में जुटने का आह्वान किया है।

क्योंकि दिल्ली की हर सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात है और किसान कई दिनों से सीमा पर ही डटे हैं लेकिन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इसी के चलते अब किसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जैसे रेलवे और बस से सफर करके पूरे देश भर से राजधानी दिल्ली में आएंगे।

रेलवे स्टेशन- बस स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात

ऐसे में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के रेलवे स्टेशनों और इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही आने-जाने वाले हर शख्स की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: 10 मार्च को रेल चक्का जाम करेंगे किसान, MSP समेत अन्य मांगों को लेकर अड़े किसान

पुलिस किसान मार्च को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। बता दें कि 3 मार्च को किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने देशभर के किसानों से बुधवार, 6 मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था।

किसान प्रदर्शन का नेतृत्व दो किसान संगठन ‘किसान मजदूर मोर्चा’ (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं। प्रस्तावित प्रदर्शन की वजह से दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी निगरानी की जा रही है।

धारा 144 लागू

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली में धारा 144 भी लगाई गई है। इससे किसी भी क्षेत्र में 4 या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है। कई इलाकों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।

 

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement