facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FASTag New Rules: सावधान! डिएक्टिवेट हो सकता है आपका FASTag, नए नियमों के अनुसार तुरंत करें यह काम

Advertisement

FASTag New Rules: नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फास्टैग के लिए नए नियम लागू किए हैं, जो 1 अगस्त यानी आज से प्रभावी हो गए हैं।

Last Updated- August 01, 2024 | 2:02 PM IST
Fastag

FASTag New Rules: आज के समय में कार चालकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसके साथ ही फास्टैग का उपयोग भी अत्यावश्यक हो गया है। फास्टैग न होने की स्थिति में टोल प्लाजा पर अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फास्टैग के लिए नए नियम लागू किए हैं, जो 1 अगस्त यानी आज से प्रभावी हो गए हैं। इन नए नियमों के तहत, फास्टैग की केवाईसी (KYC) कराना अनिवार्य हो गया है। विशेष रूप से वे फास्टैग जो तीन साल पुराने हैं, उनकी KYC करवानी जरूरी है।

यदि आपने अब तक फास्टैग की केवाईसी नहीं कराई है, तो यहां जानें कि आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे कर सकते हैं।

फास्टैग KYC के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • NREGA जॉब कार्ड
  • वाहन की RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)

ऑनलाइन KYC कराने का तरीका:

  • IHMCL फास्टैग पोर्टल पर जाएं।
  • अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  • “My Profile” पर क्लिक करें।
  • KYC स्टेटस चेक करें।
  • “KYC” टैब पर क्लिक करें और कस्टमर टाइप चुनें।
  • ID प्रूफ, एड्रेस समेत आवश्यक विवरण भरें।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं FASTag KYC अपडेट

RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, FASTag KYC को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको फास्टैग जारी करने वाले बैंक से संपर्क करना होगा। बैंक शाखा में जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भरें और KYC डॉक्यूमेंट्स समिट करें। इसके बाद बैंक आपके फास्टैग अकाउंट में डिटेल्स अपडेट कर देगा।

किसे करानी है FASTag KYC अपडेट

जिन लोगों का FASTag 3 साल पुराना है, उन्हें KYC अपडेट कराना अनिवार्य है। वहीं, जिनका FASTag 5 साल पुराना हो गया है, उन्हें इसे बदलना होगा। इसके अलावा, कुछ अन्य नियम भी आज से लागू हो गए हैं।

 

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement