facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FASTag new rules: अब सिर्फ टोल नहीं, फास्टैग से भर सकेंगे चालान, पार्किंग और इंश्योरेंस प्रीमियम भी

Advertisement

इसको लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में एक वर्कशॉप का आयोजन किया।

Last Updated- June 26, 2025 | 2:13 PM IST
FASTag
Representative Image

अब फास्टैग सिर्फ टोल टैक्स भरने तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार इसे अब पार्किंग फीस, ट्रैफिक चालान, इंश्योरेंस प्रीमियम और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग जैसे कई कामों के लिए भी उपयोगी बना रही है। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि पेमेंट का सिस्टम भी ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक हो जाएगा।

अब एक FASTag से होंगे कई काम

अब तक फास्टैग का इस्तेमाल टोल प्लाजा पर टोल टैक्स चुकाने के लिए होता था। लेकिन सरकार की योजना है कि एक ही फास्टैग से गाड़ी से जुड़े हर जरूरी भुगतान जैसे पार्किंग चार्ज, चालान, बीमा प्रीमियम और ईवी चार्जिंग भी हो सकेगी। करीब 11 करोड़ फास्टैग अब तक बैंकों की ओर से जारी हो चुके हैं, और सरकार चाहती है कि इनका इस्तेमाल और ज्यादा कामों में हो ताकि लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म से कई सेवाएं मिलें।

क्या कहा नितिन गडकरी ने?

इसको लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में एक वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें वित्त मंत्रालय, NHAI और कई फिनटेक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि फास्टैग को और कितने तरीकों से उपयोग किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार चाहती है कि फास्टैग को एक ऐसा मजबूत डिजिटल टूल बनाया जाए जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिले और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को संभालना भी आसान हो।

वर्कशॉप में ‘मल्टी लेन फ्री फ्लो’ यानी MLFF सिस्टम पर भी बात हुई। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा, और उनका टोल सीधे कट जाएगा। इससे जाम की समस्या खत्म होगी और टोल कलेक्शन में पारदर्शिता भी आएगी।

क्या FASTag एनुअल पास लेना ज़रूरी है? अगर कोई रोड यूज़र इसे नहीं लेना चाहे तो क्या होगा?

FASTag एनुअल पास लेना अनिवार्य नहीं है। जो लोग इसे नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह अपने FASTag का इस्तेमाल करते रह सकते हैं। मौजूदा FASTag सिस्टम पहले जैसे ही चलता रहेगा। ऐसे यूज़र टोल प्लाज़ा पर तयशुदा शुल्क के हिसाब से सामान्य लेनदेन कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement