facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Festival Special Train: त्योहारी मौसम में रेलवे का तोहफा, चलाएगी करीब 6,000 स्पेशल ट्रेन; करोड़ों यात्रियों को मिलेगा फायदा

Advertisement

विशेष तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाले कई रेल मार्गों पर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहार के दौरान भारी भीड़ रहती है।

Last Updated- September 27, 2024 | 2:54 PM IST
railway

Indian Railways Festival Special Train: त्योहारों का मौसम नजदीक आता देख भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर एक करोड़ से अधिक यात्रियों की सुविधा के लिए 6,000 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि त्योहारों के दौरान अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य डिब्बा जोड़ने के अलावा 12,500 डिब्बे स्वीकृत किए गए हैं। विशेष तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाले कई रेल मार्गों पर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहार के दौरान भारी भीड़ रहती है।

Also read: ‘SBI ने एयर इंडिया और किंगफिशर एयरलाइंस को नीचे गिराया’…कालरॉक कंसोर्टियम ने SC में कहा

वैष्णव ने कहा कि इस साल के त्योहार के मौसम के लिए अब तक कुल 5,975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 4,429 थी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पूजा के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी।’’

दुर्गा पूजा उत्सव नौ अक्टूबर से शुरू होगा, दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी जबकि छठ पूजा इस साल सात और आठ नवंबर को होगी।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement