facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी विज्ञापन खर्च में 8-20% बढ़ोतरी की उम्मीद, डिजिटल माध्यम और बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट देंगे रफ्तार

Advertisement

विज्ञापन खर्च के मोर्चे पर वाहन, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, एफएमसीजी, बीएफएसआई, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पर्सनल केयर और गेमिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों के आगे रहने की उम्मीद है।

Last Updated- August 01, 2025 | 11:32 PM IST
festive season ads

त्योहारों के दौरान विज्ञापन पर होने वाले खर्च में पिछले साल के मुकाबले 8 से 20 फीसदी वृद्धि होने के आसार हैं। इसे मुख्य तौर पर डिजिटल माध्यम, बेहतर उपभोक्ता धारणा और बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट से रफ्तार मिलेगी। हालांकि मीडिया खरीदने वाले अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी विज्ञापन खर्च में वृद्धि को सतर्क रुख के साथ देखना चाहिए क्योंकि इस साल त्योहारी अव​धि छोटी होने के कारण कंपनियां निवेश पर रिटर्न हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

हवास मीडिया इंडिया के अनुसार, इस साल त्योहारी सीजन के दौरान कुल विज्ञापन खर्च 48,000 से 51,000 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। वार्षिक विज्ञापन खर्च में औसत 9 से 11 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले त्योहारी विज्ञापन खर्च में 16 से 20 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। यह 15 फीसदी से अधिक खर्च के पिछले अनुमान के अनुरूप है।

हवास मीडिया इंडिया के अध्यक्ष (निवेश एवं साझेदारी) रामसाई पंचापकेसन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यह उद्योग के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि पर्सनलाइजेशन से वृद्धि को रफ्तार मिल रही है। कहा जा रहा है कि 2025 में त्योहारी सीजन के लिए अनुमानित वृद्धि 2023 के बराबर या उससे थोड़ी अ​धिक रहेगी। प्रतिशत वृद्धि के लिहाज से वह मोटे तौर पर 2022 जैसी रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘भू-राजनीतिक तनाव और असामान्य बारिश के कारण 2025 की पहली छमाही चुनौतीपूर्ण रही। ऐसे में उपभोक्ता कंपनियां त्योहारी सीजन के दौरान विज्ञापन खर्च में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि हासिल करना चाहती हैं।’

प​ब्लिसेज मीडिया इंडिया की इकाई जेनिथ इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर त्रिशूल भूमकर ने कहा कि 2025 में त्योहारी विज्ञापन खर्च पिछले साल के मुकाबले अधिक रहेगा। उसे सितंबर में शुरू होने वाले एशिया कप और महिला विश्व कप से बल मिलेगा। डब्ल्यूपीपी मीडिया साउथ ए​शिया के अध्यक्ष (ग्राहक समाधान) नवीन खेमका ने कहा कि इस साल त्योहारी अवधि छोटी होने के कारण विज्ञापन खर्च में उछाल नहीं आएगी, लेकिन वह निश्चित तौर पर पिछले साल जैसा रहेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया निवेश में भले ही बदलाव आया है, लेकिन विज्ञापन खर्च दमदार रफ्तार से बढ़ रहा है।

क्रिएटिव डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी दस्मॉलबिगआइडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी और सह-संस्थापक मनीष सोलंकी ने कहा, ‘मौजूदा बाजार परिस्थितियों के मद्देनजर ब्रांड सतर्क रहेंगे और खर्च के मुकाबले निवेश रिटर्न पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विज्ञापन खर्च में पिछले साल के मुकाबले 8 से 10 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है।’ उन्होंने कहा कि 2022-2023 त्योहारी सीजन के दौरान विज्ञापन खर्च में 15 से 18 फीसदी की वृद्धि दिखी थी।

त्योहारी सीजन की शुरुआत अगस्त में रक्षा बंधन से होती है और अक्टूबर में दिवाली तक चलती है। इस दौरान विज्ञापन खर्च के मोर्चे पर वाहन, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, एफएमसीजी, बीएफएसआई, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पर्सनल केयर, रियल एस्टेट और गेमिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों के आगे रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement