facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कपड़ा बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान होने का अनुमान

Advertisement

हावड़ा जिले में कपड़ा बाजार में कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं, जहां कपड़ों का कारोबार होता है और आग में कई दुकानें जल गईं।

Last Updated- July 21, 2023 | 11:15 AM IST
Massive fire breaks out in Howrah
ANI Twitter

West Bengal, Howrah Market Fire: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। मंगला हाट पूर्वी भारत में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बाजार में कपड़ों का कारोबार होता है और यहां कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं जो आग में जल गईं।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। शुरू में दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था। लेकिन बाद में आग बुझाने के लिए दमकल की छह और गाड़ियों को भेजा गया।’’

आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हावड़ा थाना मंगला हाट के निकट है। पुलिसकर्मियों ने देर रात करीब एक बजे आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचित किया था।

आग तेजी से फैल गई क्योंकि दुकानें बांस और लकड़ी की बनी थी और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े थे। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग करीब 5,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैल गई।

हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कारोबारी घटनास्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके पुनर्वास की मांग की। एक कारोबारी ने कहा, ‘‘इससे पहले 1987 में बाजार जलकर नष्ट हो गया था। हमें चीजों को फिर से जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक बार फिर हमने काफी कुछ खो दिया है। मुख्यमंत्री को मामले में दखल देना चाहिए।’’

यह भी पढ़ें: Earthquake in Rajasthan: जयपुर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement