facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगी

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 8:53 AM IST
Government's emphasis on increasing expenditure, Finance Ministry indicated in the review of the first half of FY25 व्यय बढ़ाने पर सरकार का जोर, FY25 की पहली छमाही की समीक्षा में वित्त मंत्रालय ने दिया संकेत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी20 बैठकों के साथ-साथ विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगी।

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अपनी सप्ताह भर की यात्रा के दौरान, वह भारत की जी20 अध्यक्षता और जी20 से संबंधित कार्यक्रमों के तहत दूसरी जी20 वित्त मंत्रियों और सदस्य देशों के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक की मेजबानी करेंगी।

इसके अलावा, उनकी 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक की वाशिंगटन डीसी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बैठकें, कुछ सत्र और अन्य संबद्ध बैठकें होंगी।

बयान के अनुसार, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वह विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति के पूर्ण सत्र में भाग लेंगी। इसमें कहा गया कि सीतारमण देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी। बयान के अनुसार, सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास 12-13 अप्रैल, 2023 को दूसरी जी20 एफएमसीबीजी बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे।

इसमें कहा गया कि दूसरी जी20 एफएमसीबीजी बैठक में तीन सत्र होंगे- वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना; सतत वित्त, वित्तीय क्षेत्र और वित्तीय समावेशन; और अंतरराष्ट्रीय कराधान।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement