facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वित्त मंत्री सीतारमण ने क्रिप्टो एसेट के रेगुलेशन के लिए IMF से किया आग्रह

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 2:24 PM IST
Finance Ministry will meet bank heads बैंक प्रमुखों से मुलाकात करेगा वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आईएमएफ की प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा के साथ चर्चा की और उनसे क्रिप्टो परिसंपत्तियों के विनियमन के लिए विश्व स्तर पर समन्वित दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

वित्त मंत्री ने आगामी जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एमडी के साथ वर्चुअल वार्ता की। यह बैठक इसी महीने बेंगलुरु में होगी। सीतारमण ने जी20 में फाइनेंसट्रैक के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों पर भारत की अध्यक्षता को समर्थन देने के लिए भी आईएमएफ का आभार जताया।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि जॉर्जिएवा ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों में भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के लिए और अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण, विशेष रूप से डिजिटल भुगतान के लिए देश को धन्यवाद दिया।

मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं ने तुर्किए और सीरिया में भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 2:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement