facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्रालय ने 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से मंजूरी मांगी

Advertisement

सकल अतिरिक्त व्यय की पूर्ति 1.21 लाख करोड़ रुपये बचत से की जाएगी।

Last Updated- February 05, 2024 | 10:34 PM IST
Finance Ministry- वित्त मंत्रालय

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अनुदान की पूरक मांग के दूसरे व अंतिम चरण के माध्यम से करीब 2,00,000 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से मंजूरी मांगी है, जिसमें 78,673 करोड़ रुपये का शुद्ध नकद व्यय शामिल है।

सकल अतिरिक्त व्यय की पूर्ति 1.21 लाख करोड़ रुपये बचत से की जाएगी। 2024-25 के अंतरिम बजट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में सरकार का कुल व्यय 44.90 लाख करोड़ रुपये होगा, जो 2022-23 की तुलना में 7.1 प्रतिशत है।

विभिन्न विभागों और मंत्रालयों की पूरक मांग के दूसरे खंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 10,798 करोड़ रुपये शामिल है। इसके माध्यम से खाद्य व उर्वरक सब्सिडी के लिए क्रमशः 9,231 करोड़ रुपये और 3,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

कुछ अन्य बड़े व्यय में रक्षा सेवाओं के भुगतान के लिए 9,162 करोड़ रुपये और रक्षा पेंशन के लिए 3,890 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है। आर्थिक मामलों के विभाग के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में स्थानांतरित किया जाएगा।

करीब 84 करोड़ रुपये प्रवर्तन निदेशालय के प्रतिष्ठान संबंधी व्यय के लिए दिए गए हैं, जिससे बढ़ी परिचालन गतिविधियों और नए कार्यालयों पर आने वाले व्यय की भरपाई हो सके।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement