facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उप्र: महाबोधि और सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर मारने की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को मिर्जापुर के पास एक गार्ड ने सूचना दी कि ट्रेन से कोई पत्थर टकराया है।

Last Updated- September 24, 2024 | 11:36 AM IST
Mahabodhi Express
Stones pelted on Mahabodhi Express train in Uttar Pradesh (PC: Twitter)

नई दिल्ली से आ रही महाबोधि एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस पर सोमवार की शाम पत्थर मारने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिर्जापुर में आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को मिर्जापुर के पास एक गार्ड ने सूचना दी कि ट्रेन से कोई पत्थर टकराया है। हालांकि इस घटना में ना तो किसी को पत्थर लगा और ना ही किसी यात्री को कोई चोट आई।

उन्होंने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस के मामले में आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर आरपीएफ को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सोमवार को ही एक अन्य घटना दिल्ली से आई सीमांचल एक्सप्रेस में घटी। प्रयागराज में यमुना ब्रिज के पास एक यात्री ने सूचना दी कि उसे कहीं से एक पत्थर लगा है।

ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने पर यात्री का प्राथमिक उपचार किया गया। इस मामले में भी आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। त्रिपाठी ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर आरपीएफ को कोई व्यक्ति नहीं मिला। यात्री ने अपने बयान में कहा है कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने पत्थर फेंका था।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 11:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement