facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहले 1023 करोड़, फिर 1,228 करोड़ रुपये; वर्ल्ड बैंक ने केरल को पैसे देते समय बताई ये वजह

Advertisement

यह रकम उस 1,023 करोड़ रुपये से अलग है जो पहले ही राज्य को मिल चुके हैं

Last Updated- June 18, 2023 | 4:18 PM IST
World Bank's suggestion to India to reconsider joining RCEP is flawed: GTRI World Bank का भारत को RCEP में शामिल होने पर पुनर्विचार करने का सुझाव त्रुटिपूर्ण: GTRI

सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रविवार को कहा कि विश्व बैंक (World Bank) ने केरल के लिए 1,228 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, यह रकम उस 1,023 करोड़ रुपये से अलग है जो पहले ही राज्य को मिल चुके हैं।

माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने बताया कि अमेरिका यात्रा के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक (परिचालन) अन्ना बजरडे से मुलाकात करने के बाद यह मंजूरी दी गई।

गोविंदन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह केरल के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि केरल उन राज्यों में से एक है जहां कई प्राकृतिक आपदाओं का असर दिखता है, तो कई संक्रामक रोगों से उसे निपटना पड़ता है और यह जलवायु परिवर्तन से भी काफी प्रभावित है। इस धन राशि से केरल सरकार को इन समस्याओं से प्रभावी रूप से निपटने में मदद मिलेगी।

Also read: Patanjali Foods की अगले पांच साल में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना : अस्थाना

बजरडे के साथ विजयन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि विश्व बैंक ने आश्वासन दिया है कि वे राज्य के बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में निवेश करने के लिए तैयार है।

बयान के अनुसार, बैठक के दौरान विश्व बैंक के सहयोग से की जा रही केरल पुनर्निर्माण पहल सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement