facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज; साउथ ब्लॉक पहुंचे पीएम, हो सकता है मंत्रालयों का बंटवारा

Advertisement

मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले प्रमुख सांसदों में नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

Last Updated- June 10, 2024 | 10:51 AM IST
PM Narendra Modi

Modi Cabinet 3.0: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज होने की संभावना के साथ जल्द ही मंत्रालयों के बंटवारे की घोषणा होने की भी उम्मीद है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंच गए हैं।

इससे पहले रविवार शाम को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रपति भवन में अपने नए मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद के साथ लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ ली।

नई सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री

शाम 7.15 बजे शुरू हुए समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाई। मोदी के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष सहयोगी राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी ने भी शपथ ली। नई सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

इन सांसदों ने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में ली शपथ

मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले संसद सदस्यों (सांसदों) में नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

इसके अलावा एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस), चिराग पासवान (एलजेपी), राम नाथ ठाकुर जेडी (यू), जीतन राम मांजी (एचएएम-एस), जयंत चौधरी (आरएलडी), अनुप्रिया पटेल (अपना दल (सोनीलाल)), राममोहन नायडू (टीडीपी) और चंद्र शेखर पेम्मासानी (टीडीपी) शामिल हैं। शिव सेना के प्रताप राव जाधव को भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में नई सरकार में शामिल किया गया।

लगातार तीसरी बार भारत के पीएम बने मोदी, नेहरू की बराबरी की

नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी और वह उस समय भी देश के प्रधानमंत्री थे। साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की और नेहरू फिर देश के प्रधानमंत्री बने।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा (BJP) पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग (NDA) ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था। नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement