facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल 2024 में फ्लेक्स स्पेस की मांग रिकॉर्ड स्तर पर रही, देश के 7 प्रमुख शहरों में से दिल्ली-NCR टॉप पर

Advertisement

संपत्ति सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया के मुताबिक देश के 7 प्रमुख शहरों में 2024 में फ्लेक्स स्पेस की मांग 153 लाख वर्ग फुट दर्ज की गई, जो अब तक की रिकॉर्ड मांग है।

Last Updated- February 17, 2025 | 4:32 PM IST
commercial real estate India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

देश के ऑफिस मार्केट में फ्लेक्स सेगमेंट की हिस्सेदारी तेजी से बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली-एनसीआर का ऑफिस मार्केट फ्लेक्स स्पेस के लिए सबसे बड़े मार्केट के रूप में उभर रहा है। इसके बाद पुणे और बेंगलूरु बड़े फ्लेक्स ऑफिस मार्केट हैं। फ्लेक्स ऑफिस में ग्रीन सर्टिफाइड ऑफिस की मांग भी तेजी से बढ़ी है और दो तिहाई से अधिक फ्लेक्स स्पेस ग्रीन सर्टिफाइड हैं।

फ्लेक्स स्पेस की मांग कितनी हुई?

संपत्ति सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया के मुताबिक देश के 7 प्रमुख शहरों में 2024 में फ्लेक्स स्पेस की मांग 153 लाख वर्ग फुट दर्ज की गई, जो अब तक की रिकॉर्ड मांग है। यह 2023 की मांग 103 लाख वर्ग फुट से 50 फीसदी अधिक है। कुल ऑफिस लीजिंग में फ्लेक्स स्पेस की हिस्सेदारी बढ़कर 19.3 फीसदी हो गई है।

जेएलएल इंडिया में मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान प्रमुख डॉ सामंतक दास ने कहा कि भारत में फ्लेक्स स्पेस सेक्टर ने न केवल उम्मीदों को पूरा किया है, बल्कि उम्मीदों से भी बढ़कर 2024 में इसकी मांग 150 लाख वर्ग फुट से अधिक दर्ज की गई। मजबूत ऑक्यूपेंसी (occupancy) रेट और निजी इक्विटी (PE) समर्थन के साथ फ्लेक्स स्पेस ने भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट में एक दीर्घकालिक खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। हमारे अनुमानों से संकेत मिलता है कि 2026 तक भारत के शीर्ष 7 शहरों में फ्लेक्स स्पेस का परिचालन 10 करोड़ वर्ग फुट को पार कर जाएगा।

किस शहर में सबसे ज्यादा लिए जा रहे हैं फ्लेक्स स्पेस?

देश के 7 प्रमुख शहरों में दिल्ली-एनसीआर फ्लेक्स स्पेस के मामले में सबसे आगे है। जेएलएल की इस रिपोर्ट के अनुसार कुल फ्लेक्स लीजिंग में दिल्ली-एनसीआर की हिस्सेदारी सबसे अधिक 42 फीसदी है। हाल के दिनों में पुणे फ्लेक्स ऑपरेटरों द्वारा तीव्र विस्तार देखने वाले मार्केट के रूप में उभरा है और यह 14 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि देश में सबसे बड़ा फ्लेक्स इकोसिस्टम वाला शहर बेंगलुरु 13 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर आ गया। कुल फ्लेक्स स्पेस मांग में हैदराबाद की हिस्सेदारी 13 फीसदी, मुंबई की 9 फीसदी, चेन्नई की 8 फीसदी और कोलकाता की एक फीसदी रही।

जेएलएल इंडिया में ऑफिस लीजिंग और रिटेल सर्विसेज के हेड राहुल अरोड़ा ने कहा कि भारत का फ्लेक्स स्पेस मार्केट 2024 में अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच गया है, जिसमें शीर्ष सात शहरों में कुल स्टॉक 740 लाख वर्ग फुट तक पहुंच गया है। Enterprise की मांग आसमान छू रही है और 2024 में इनको रिकॉर्ड 1,83,200 सीटें लीज पर दी गई हैं। इसमें साल-दर-साल 9.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। इनमें बेंगलुरु और दिल्ली एनसीआर का दबदबा जारी है। फ्लेक्स स्पेस के डील साइज में भी इजाफा हुआ है। 2024 में यह औसत डील साइज 21.4 फीसदी बढ़कर 63,000 वर्ग फुट हो गया।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement