facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ानों में देरी

Advertisement

हवाईअड्डे के सूत्रों ने जानकारी दी कि बुधवार को दिल्ली हवाईअड्डे से कम से कम चार विमानों को जयपुर हवाईअड्डे के मार्ग की तरफ भेजा गया।

Last Updated- December 27, 2023 | 9:47 PM IST
flights cancelled due to Ethiopia Volcano Eruption

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण विमानों का परिचालन बाधित हुआ। फ्लाइटरडार24डॉट कॉम के अनुसार, सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच हवाईअड्डे पर लगभग 130 उड़ानों में देरी हुई। हवाईअड्डे के सूत्रों ने जानकारी दी कि बुधवार को दिल्ली हवाईअड्डे से कम से कम चार विमानों को जयपुर हवाईअड्डे के मार्ग की तरफ भेजा गया। दिल्ली हवाईअड्डे से रोजाना करीब 1,200 विमान उड़ान भरते हैं।

सोमवार को भी यात्रियों को घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस दिन भी करीब 333 विमानों के उड़ान भरने में देरी हुई और आठ को जयपुर या अहमदाबाद के हवाईअड्डे के रास्ते से भेजा गया।

कोहरे से संबंधित बाधाओं से निपटने के लिए जीएमआर समूह द्वारा संचालित दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि इसने टी-3 में एक अस्थायी हेल्प डेस्क स्थापित किया है और टर्मिनल परिचालन टीमों से अतिरिक्त लोगों को तैनात किया है।

टर्मिनल संचालन से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर समन्वय और संचार के लिए ऐसे जैकेट दिए गए हैं जो सबकी नजर में आए जाएं और इसके अलावा लोगों को संबोधित करने की प्रणाली के साथ ही रेडियो ट्रांसमिशन सेट दिए गए हैं। महत्त्वपूर्ण जगहों पर तैनात कर्मचारी ही यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाएंगे और अपडेटेड जानकारी देंगे। इसके अलावा यात्रियों के खाने का इंतजाम भी खाने के बॉक्स के अलावा फूड आउटलेट पर कूपन के जरिये किया गया है।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement