facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान होगी महंगी! यूडीएफ मुंबई से 3.5 गुना ज्यादा

Advertisement

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर AERA ने यूडीएफ तय किया है जो मुंबई एयरपोर्ट से करीब 3.5 गुना ज्यादा है, जिससे यात्रियों की हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।

Last Updated- May 21, 2026 | 9:31 AM IST
Navi Mumbai airport
Representative image

भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने नवी मुंबई हवाई अड्डे के लिए प्रति घरेलू प्रस्थान यात्री उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) 620 से 738 रुपये तय किया है जो मुंबई हवाई अड्डे पर लिए जाने वाले शुल्क के मुकाबले लगभग 3.5 गुना अधिक है।
एईआरए ने नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) के लिए आज शुल्क संबंधी आदेश जारी किया। अदाणी समूह के नेतृत्व वाले ऑपरेटर के साथ इस हवाई अड्डे का उद्घाटन हाल में किया गया था।

आदेश के अनुसार, नवी मुंबई हवाई अड्डे पर घरेलू मार्गों के लिए प्रस्थान करने वाले यात्री 1 जून, 2026 से 31 मार्च, 2027 के बीच बतौर उपयोगकर्ता विकास शुल्क 620 रुपये का भुगतान करेंगे। इस हवाई अड्डे पर आने वाली घरेलू उड़ानों के यात्रियों को 270 रुपये बतौर उपयोगकर्ता विकास शुल्क भुगतान करना होगा।

यह उपयोगकर्ता विकास शुल्क वित्त वर्ष 2030 तक हर साल बढ़ेगा। वित्त वर्ष 2030 तक घरेलू मार्गों पर प्रस्थान करने वाले यात्रियों को 738 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए शुल्क बढ़कर 322 रुपये हो जाएगा।

मुंबई हवाई अड्डे का प्रबंधन अदाणी समूह के नेतृत्व वाली मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) करती है। एईआरए ने पिछले साल मई में 16 मई, 2025 से 31 मार्च, 2029 तक प्रति घरेलू प्रस्थान यात्री के लिए 175 रुपये का यूडीएफ तय किया था। पुराने हवाई अड्डे पर प्रति आने वाले घरेलू यात्री के लिए यूडीएफ 75 रुपये तय किया गया था।

एईआरए ने आज जारी एक बयान में कहा कि नवी मुंबई जैसे नए हवाई अड्डों के लिए शुरुआती वर्षों में शुल्क आम तौर पर निवेश की वसूली और हवाई अड्डे के व्यवहार्य संचालन में मदद के लिए अधिक होता है, जबकि पुराने हवाई अड्डे के लिए यह कम होता है। ऐसे में किसी नए हवाई अड्डे के शुल्क ढांचे की तुलना किसी पुराने हवाई अड्डे से नहीं की जा सकती है।

नवी मुंबई हवाई अड्डे पर प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान यात्री के लिए यूडीएफ 1 जून, 2026 से 31 मार्च, 2027 की अवधि के लिए 1,225 रुपये तय किया गया है। यह शुल्क 2030 तक बढ़कर प्रति यात्री 1,459 रुपये तक पहुंच जाएगा।

नए हवाई अड्डे पर प्रत्येक आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री के लिए यूडीएफ 31 मार्च, 2027 तक 525 रुपये तय किया गया है। यह भी 2030 तक बढ़कर प्रति यात्री 625 रुपये तक पहुंच जाएगा।

मुंबई हवाई अड्डे पर इकनॉमी क्लास के अंतरराष्ट्रीय यात्री के लिए यूडीएफ बिजनेस क्लास के अंतरराष्ट्रीय यात्री से अलग है।

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement