facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वाति मालीवाल मामले पर FM Sitharaman ने दिया बयान, बोलीं- ‘आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल’

Advertisement

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य भारती को वोट देंगे, जिन पर अपनी गर्भवती पत्नी पर हमला करने का आरोप है।

Last Updated- May 17, 2024 | 1:17 PM IST
Nirmala Sitharaman
Finance Minister Nirmala Sitharaman addresses press conference at BJP Head Office, New Delhi.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर नहीं बोलने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि वह इसके बजाय आरोपी बिभव कुमार के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं।

यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने मांग की कि ‘आप’ संयोजक इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें और माफी मांगें। भाजपा की वरिष्ठ नेता ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती समेत ‘आप’ के कई नेताओं के खिलाफ महिलाओं पर हमले के पूर्व के आरोपों का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी एक महिला विरोधी पार्टी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य भारती को वोट देंगे, जिन पर अपनी गर्भवती पत्नी पर हमला करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: बुनियादी ढांचे के विकास में झोंकी पूंजी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सांसद संजय सिंह द्वारा मालीवाल मामले में कार्रवाई का वादा करने के एक दिन बाद आरोपी बिभव कुमार को केजरीवाल के साथ लखनऊ में देखा गया। उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है कि केजरीवाल ने अपनी पार्टी की महिला सांसद पर हमले पर एक शब्द भी नहीं बोला है।

मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ मारपीट की। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement