facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FM सीतारमण ने G-7 बैठक के मौके पर IMF की एमडी जॉर्जीवा से की मुलाकात

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 12:37 PM IST
Nirmala Sitharaman meets IMF MD K Georgieva
PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जी-7 के ‘वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों’ (एफएमसीबीजी) की बैठक के मौके पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की।

सीतारमण जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। दुनिया के सात विकसित देशों के समूह जी7 की बैठक में आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए वह यहां आईं हैं। सीतारमण ने जी7 एफएमसीबीजी बैठक के मौके पर ब्राजील के अपने समकक्ष हद्दाद फर्नांडो से भी मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि फर्नांडो ने जी20 अध्यक्ष के रूप में भारत के संचालन की सराहना की।

दोनों मंत्रियों ने बुनियादी ढांचे, बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) को मजबूत करने और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सीतारमण ने 2024 में जी20 अध्यक्षता के लिए ब्राजील को अपना समर्थन दिया।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement