facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के विकास के लिए सुरंग जरूरी, लेकिन हादसों से बढ़ रही हैं चिताएं; क्यों टनल निर्माण को लेकर छिड़ गई है नई बहस

Advertisement

इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर रिसर्च के मई 2024 तक के अनुमानों के मुताबिक देश में 3,400 किलोमीटर लंबी 1,470 सुरंगें पूरी हो चुकी हैं और अब परिचालन में हैं।

Last Updated- February 25, 2025 | 11:19 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

तेलंगाना में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इससे सुरंगों के निर्माण और पर्यावरण संतुलन पर एक बार पुन: बहस छिड़ गई है। देश में जिस तरह रिकॉर्ड संख्या में सुरंग बन रही हैं,  उसे देखते हुए इस उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि योजनाकारों को विकास कार्यों एवं पारिस्थितिकी तंत्र के बीच संतुलन बनाकर काम करना होगा, जो बहुत बड़ी चुनौती है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बीते दिसंबर में कहा था कि अभी तक राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित 60.37 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 93.96 किलोमीटर की 57 सुरंगों पर कार्य प्रगति पर है। आंकड़ों से पता चलता है कि सुरंग निर्माण उद्योग इतनी तेजी से कभी आगे नहीं बढ़ा, जितना अब विस्तार ले रहा है। पिछले साल सितंबर में आई क्रिसिल-फिक्की की रिपोर्ट के अनुसार जैसे-जैसे शहरों की आबादी बढ़ने के साथ जमीन की उपलब्धता चुनौती बनती जा रही है, सुरंग निर्माण कर रास्ते निकालना ही एकमात्र उपाय बचा है। रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2024 तक चार को छोड़कर बाकी 25 बड़ी सुरंग परियोजनाओं का काम या तो पूरा हो चुका है या 2028 तक पूरा हो जाएगा। दोनों संस्थाओं एजेंसियों का कहना है कि देश में सुरंग निर्माण की यह गति आने वाले वर्षों में बनी रहेगी, साथ ही इसमें और तेजी आने की संभावना है। 

निर्माणाधीन सुरंगों में कई ऐसी हैं, जो अलग-अलग मामलों में रिकॉर्ड बना रही हैं। जैसे दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग और सबसे लंबी सिंगल ट्यूब सड़क सुरंग भारत में बन रही है। यही नहीं, देश की पहली पानी और समुद्र के भीतर सुरंगें भी अस्तित्व ले रही हैं। 

सुरंग परियोजनाओं में तेजी को देखते हुए वेलस्पन एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियों ने अपना कारोबार केवल सुरंग निर्माण पर केंद्रित कर लिया है। हाल ही में विश्लेषकों से चर्चा के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि परिवहन क्षेत्र के विकास के लिए पूरा ध्यान बीओटी (बिल्ड, ऑपरेट और ट्रांसफर) टोल और बड़े सुरंग निर्माण पर केंद्रित है। कंपनी परिवहन से जुड़े बड़े सुरंग वाले सेगमेंट में 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं आने की उम्मीद कर रही है। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग फर्म लार्सेन ऐंड टूब्रो (एलऐंडटी), अदाणी समूह द्वारा अधिग्रहीत आईटीडी सीमेंटेशन, दिलीप बिल्डकॉन, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल, एफकॉन इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेघा इंजीनियरिंग जैसी कुछ बड़ी कंपनियां सुरंग निर्माण परियोजनाओं में काम कर रही हैं। इसके अलावा सड़क, जल, जल-विद्युत एवं परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं पर 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर रिसर्च के मई 2024 तक के अनुमानों के मुताबिक देश में 3,400 किलोमीटर लंबी 1,470 सुरंगें पूरी हो चुकी हैं और अब परिचालन में हैं। इसके अलावा लगभग 1,750 किलोमीटर लंबी 1,140 सुरंगें अभी पाइपलाइन में हैं।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement