facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस वजह से केरल में मछली पकड़ने पर लगेगा 52 दिन का बैन

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 2:48 PM IST
For this reason fishing in Kerala will be banned for 52 days

केरल के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर 52 दिन का प्रतिबंध लगाया जाएगा जो शुक्रवार की मध्यरात्रि से प्रभावी होगा। राज्य सरकार ने हाल में मछली पकड़ने पर वार्षिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया जो मत्स्य पालन का सबसे आम तरीका है। प्रतिबंध नौ जून की मध्यरात्रि से 31 जुलाई तक लगाया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में हाल में एक अधिसूचना जारी की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 3,800 से अधिक ट्रॉलर नौकाओं, 500 से अधिक गिलनेट नौकाओं और राज्य के जल क्षेत्रों में मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाओं पर लागू होगा।

राज्य के मत्स्य पालन मंत्री द्वारा आयोजित अधिकारियों और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों की 18 मई को हुई बैठक में प्रतिबंध लगाने और अन्य संबंधित मामलों पर अंतिम फैसला किया गया। बाद में कैबिनेट बैठक में इसे लागू करने की मंजूरी दी गई। मछुआरा संघ के सूत्रों ने बताया कि मछुआरों की बस्ती में मुफ्त राशन वितरण का भी फैसला किया गया जो प्रतिबंध से प्रभावित होते हैं।

इस बीच केरल स्वतंत्र मत्स्याथोजिलाली ऐक्यावेदी के राज्य अध्यक्ष चार्ल्स जॉर्ज ने कहा कि ट्रॉलर नौकाओं, अन्य नौकाओं तथा पोतों पर रोक के साथ साथ पड़ोसी राज्यों से आने वाली फाइबर नौकाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि राज्य में मछली पकड़ने पर रोक की अवधि में पड़ोसी राज्यों की नौकाएं खास तौर पर केरल के जल क्षेत्र में अतिक्रमण करती हैं।

उन्होंने सरकार से मछुआरा समुदाय के साथ परामर्श कर, समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केरल समुद्री मत्स्य पालन नियमन कानून में संशोधन किए जाने की भी मांग की।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement