facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forbe’s Rich List 2023: मुकेश अंबानी फिर बनें एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें गौतम अदाणी की रैकिंग

Advertisement

फोर्ब्स की रिच लिस्ट के मुताबिक टेस्ला (Tesla) और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं हैं।

Last Updated- April 05, 2023 | 2:04 PM IST
This company of Mukesh Ambani gave 250 percent return in 1 year, surge of 75 percent in a month मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने 1 साल में दिया 250 फीसदी का रिटर्न, महीने भर में ही 75 फीसदी की मारी उछाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों में 9वें स्थान पर हैं। वहीं दूसरी तरफ गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 24वें पायदान पर खिसक गए हैं।

अदाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर

बता दें कि साल 2023 अभी तक गौतम अदाणी के लिए सबसे बुरा साबित हुआ है। बीते साल वह फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में दुनिया के टॉप-3 में शामिल थे। 24 जनवरी, 2023 तक हिंडनबर्ग रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले तक अदाणी की नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी। मगर रिपोर्ट में अदाणी की कंपनियों पर लगाए गए आरोपों के बाद इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

फोर्ब्स की ताजा रिच लिस्ट के मुताबिक गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 24वें पायदान पर है। हालांकि वह मुकेश अंबानी के बाद अभी भी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स अब नहीं रहे एलन मस्क

फोर्ब्स की रिच लिस्ट के मुताबिक टेस्ला (Tesla) और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं हैं। एलन मस्क को फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने पछाड़ा हैं। एलन मस्क का नेटवर्थ पिछले एक साल में लगभग 39 अरब डॉलर घटकर, अब 180 अरब डॉलर पर आ गया है। वहीं दूसरी तरफ अरनॉल्ट का नेटवर्थ 50 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 211 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement