facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-पाकिस्तान सीजफायर को तैयार, विदेश सचिव विक्रम मिस्री बोले- अब एक दूसरे पर जमीनी और हवाई हमले नहीं करेंगे

Advertisement

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।

Last Updated- May 10, 2025 | 8:25 PM IST
vikram misri
विदेश सचिव विक्रम मिस्री | फोटो क्रेडिट: PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है। उन्होंने दावा किया कि सीजफायर आज शाम 5 बजे से लागू हो चुका है। विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए तैयार हुआ है। इसके साथ ही दोनों देशों के DGMO अगले 12 तारीख को बातचीत करेंगे।

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमति जताई है। दोनों देशों को बधाई हो कि उन्होंने समझदारी और बुद्धिमानी का उपयोग किया। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!”

इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।”

Also Read: भविष्य में कोई भी आतंकी हमला भारत के खिलाफ ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा, सरकार का बड़ा फैसला

बीते कई दिनों से चल रहा है तनाव

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा है। बीते मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्रालय (MoD) के बयान के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव चल रहा है।

इससे पहले आज भारत सरकार ने कहा था कि भविष्य में अगर देश पर कोई आतंकी हमला होता है तो उसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा। भारत सरकार इस हमले जवाब भी ‘युद्ध की कार्रवाई’ की तरह देगी। सरकार ने स्पष्ट किया था कि आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों और उनके षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। यह फैसला पाकिस्तान के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो कई आतंकी समूहों से जुड़ा रहा है, जो भारतीयों को निशाना बनाते हैं।

Advertisement
First Published - May 10, 2025 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement