facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा में शामिल

Advertisement

Naveen Jindal joins BJP: जिंदल ने कहा कि भाजपा के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं।

Last Updated- March 24, 2024 | 9:20 PM IST
पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा में शामिल , Former Congress MP and industrialist Naveen Jindal joins BJP
Naveen Jindal, Group Chairman, Jindal Steel & Power

Naveen Jindal joins BJP: कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि जिंदल के भाजपा में शामिल होने से विशेषकर हरियाणा में पार्टी और मजबूत होगी। जिंदल ने कहा, “आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं।”

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 8:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement