facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को डिप्रेशन की शिकायत, तिहाड़ जेल प्रशासन लेगा मनोवैज्ञानिक की मदद

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 9:04 AM IST
AAP leader Satyendar Jain surrenders in Tihar Jail, steps taken after Supreme Court rejects bail plea AAP नेता सत्येंद्र जैन ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उठाया कदम

जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा यह शिकायत किए जाने के बाद कि वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं, तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वह मनोवैज्ञानिक की मदद लेगा और यदि जरूरी हुआ तो आम आदमी पार्टी के नेता को आवश्यक इलाज मुहैया कराएगा।

जेल प्रशासन ने कहा कि जैन ने जेल क्लिनिक के अंदर एक मनोवैज्ञानिक से परामर्श किया, जिसने उन्हें लोगों के आसपास रहने और सामाजिक रूप से लोगों से बातचीत करने का सुझाव दिया। जैन को यह परामर्श तब दिया गया जब उन्होंने मनोवैज्ञानिक को बताया कि वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं।

तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यदि वह या कोई बंदी अवसाद से ग्रसित है तो उन पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए। ऐसे में अगर जैन अवसाद से जूझ रहे हैं, तो हम उनकी मौजूदा मानसिक स्थिति को समझने और उसका विश्लेषण करने के लिए किसी अन्य मनोवैज्ञानिक की मदद लेंगे और अगर वह अवसाद से पीड़ित पाए जाते हैं, तो हम नियमानुसार आवश्यक इलाज की व्यवस्था करेंगे।’’

इस बीच, तिहाड़ जेल के प्रशासन ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल (जेल की कोठरी) में दो कैदियों को स्थानांतरित करने को लेकर जेल नंबर सात के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि जैन ने जेल प्रशासन को एक अर्जी दी थी जिसमें कहा गया था कि वह अकेलापन महसूस कर रहे हैं और अवसाद में हैं अत: उनके साथ दो कैदियों को रखा जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधीक्षक ने इस मामले में प्रशासन को सूचित किए बिना अथवा विचार-विमर्श किए बिना कैदियों का स्थानांतरण किया।

उन्होंने कहा कि जब जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो संबंधित पुलिस अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिन्होंने कैदियों को वापस उनकी सेल में भेज दिया।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ जेल की जेल नंबर सात के अधीक्षक को दिशानिर्देशों का पालन किए बिना दिल्ली के पूर्व मंत्री के सेल में कैदियों को स्थानांतरित करने तथा यह कदम उठाने से पहले जेल प्रशासन को इसकी सूचना नहीं देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे इस पर जनकारी देने को कहा गया है।’’ जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन से जुड़े एक मामले में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement