facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित, चुनावी कैंपेन में नहीं लेंगे हिस्सा

सुशील मोदी का राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। वह 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने।

Last Updated- April 03, 2024 | 2:02 PM IST
Sushil Modi advocates keeping laws on STs, N-E states beyond UCC scope
File Photo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बताया कि उन्हें छह माह पहले ही कैंसर से पीड़ित होने की बात पता चली है और वह पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में भाग नहीं ले सकेंगे। सुशील मोदी (72) को भाजपा ने राज्य के लिए अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया था और अपनी चुनाव घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया था।

सुशील मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स’’ पर लिखा, ‘‘मैं पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं। मुझे लगता है कि अब लोगों को यह जानकारी देने का वक्त आ गया है। मैं लोकसभा चुनाव के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सब कुछ बता दिया है।

मैं देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदैव आभारी और समर्पित रहूंगा।’’ अपने तीन दशक से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे।

सुशील मोदी का राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। वह 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने। सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने ‘पटना सेंट्रल’ विधानसभा (अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। वह 2004 में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य बने।

First Published - April 3, 2024 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट