facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा में शामिल

2014 के लोकसभा चुनाव में भी जमाली को 2.66 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे

Last Updated- February 28, 2024 | 1:46 PM IST
Former Uttar Pradesh MLA Shah Alam joins Samajwadi Party

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से दो बार बसपा विधायक (2012 और 2017) रह चुके जमाली की जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्होंने 2014 और 2022 का लोकसभा उपचुनाव क्रमशः सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव के खिलाफ बसपा के टिकट पर लड़ा था।

वर्ष 2002 में करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव की जीत और आज़मगढ़ सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में जमाली को 2,66,210 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 3,12,786 वोटों के साथ जीत हासिल की थी जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,04,089 वोट मिले थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी जमाली को 2.66 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को 3,40306 वोट मिले थे और उन्होंने सीट जीती थी। सपा ने अभी तक आजमगढ़ सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। धर्मेंद्र यादव को इस सीट और कन्नौज सीट का प्रभारी बनाया है

First Published - February 28, 2024 | 1:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट