facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना: 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र साझा करने की घटना के बाद चार सरकारी कर्मचारी निलंबित

Advertisement

राज्य में 10वीं कक्षा (एसएससी) की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुई। पुलिस ने कथित घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है

Last Updated- April 04, 2023 | 11:02 AM IST
paper leaked

तेलंगाना में विकाराबाद जिले के एक स्कूल में अतिरिक्त निरीक्षक ने 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र की कथित तौर पर तस्वीर ली और उसे परीक्षा के दौरान ही एक मैसेजिंग ऐप पर एक शिक्षक से साझा कर दिया जिसके बाद चार सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

राज्य में 10वीं कक्षा (एसएससी) की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुई। पुलिस ने कथित घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूल में अतिरिक्त निरीक्षक ने परीक्षा शुरू होने के तुंरत बाद अपने मोबाइल फोन पर प्रथम भाषा (तेलुगु) के प्रश्न पत्र के कथित तौर पर स्क्रीनशॉट लिए और उसे एक ऐप के जरिए जिले में एक अन्य सरकारी स्कूल के शिक्षक के पास भेज दिया ताकि वह उत्तर तैयार कर सकें।

उन्होंने बताया कि जैसे ही यह खबर मीडिया में प्रसारित हुई तो दोनों घबरा गए और उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। उन्होंने कहा कि यह एक निरीक्षक के कदाचार का उदाहरण है।

विकाराबाद के जिलाधीश ने मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें वह लोग भी शामिल हैं जिनके इस मामले में प्रत्यक्ष तौर पर लिप्त होने का संदेह है।

शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधीश को संबंधित नियमों के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को होने वाली परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. संजय कुमार ने परीक्षा पत्र कथित तौर पर लीक होने पर निशाना साधा और शिक्षा मंत्री पी. सबिता इंद्र रेड्डी का इस्तीफा मांगा।

कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यहां एसएससी बोर्ड के बाहर प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग की।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement