facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का चौथा संस्करण शुक्रवार को सागर में, 2,500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल

Advertisement

इस कॉन्क्लेव के जरिये मध्य प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के क्षेत्र में क्षेत्रीय असमानता को दूर करने का प्रयास कर रही है।

Last Updated- September 26, 2024 | 4:59 PM IST
CM Mohan Yadav

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) के चौथे संस्करण का आयोजन मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को हो रहा है। आरआईसी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में औद्योगिक गतिविधियों के लिए निवेश जुटाने के प्रयासों का हिस्सा है। इससे पहले उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में आरआईसी का आयोजन किया जा चुका है।

उद्योग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आयोजन में उद्योगपतियों, विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों समेत करीब 2,500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अनुमान है कि इस आरआईसी की मदद से बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इस कॉन्क्लेव के जरिये मध्य प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के क्षेत्र में क्षेत्रीय असमानता को दूर करने का प्रयास कर रही है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों की औद्योगिक क्षमताओं को उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने रखा जा रहा है।

आरआईसी सागर को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि स्थानीय स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाए जा सकें। इसके लिए सरकार लघु उद्वोगों को बढ़ावा दे रही है और सागर संभाग के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों मसलन पीतल, अगरबत्ती, खाद्य उद्योग, फर्नीचर आदि को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने की तैयारी है।

Also read: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश मिलकर विकसित करेंगे सौर परियोजनाएं, छह-छह महीने होगी बिजली की सप्लाई

सागर जिले में फिलहाल पांच औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं: सिधगवां, नौगांव बीना औद्योगिक क्षेत्र, सुभाष नगर औद्योगिक क्षेत्र, बीमा अर्द्ध शहरी औद्योगिक संस्थान और ग्रामीण कर्मशाला राहली।

अधिकारियों के मुताबिक आरआईसी सागर में मंगोलिया, थाईलैंड, ईरान, केन्या, अल्जीरिया आदि देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

अब तक प्रदेश में आयोजित आरआईसी तथा अन्य प्रदेशों में आयोजित निवेश जुटाने संबंधी चार रोड शो में 2.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं जिनसे 2.73 लाख रोजगार के अवसर तैयार होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement