facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, 12 लाख करोड़ का मार्केट और करोड़ों किसानों की कमाई

Advertisement

भारत का डेयरी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेज़ी से बढ़ते हुए आने वाले वर्षों में वैश्विक मार्केट में नई ऊंचाइयाँ छूने को तैयार है

Last Updated- August 27, 2025 | 11:30 AM IST
Milk Price Hike
Representative Image

फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय में डेयरी सेक्टर सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बन गया है। देश का फूड प्रोसेसिंग सेक्टर आने वाले वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक होगा, क्योंकि सरकार इस क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दे रही है। डेयरी उद्योग को मजबूत करने में तकनीक की अहम भूमिका है जिसके लिए सरकार और निजी संस्थानों के महत्वपूर्ण साझा भूमिका रही है और यह आगे भी बनी रहने वाली है।

मुंबई में आयोजित अनुगा फूडटेक इंडिया और अनुगा सिलेक्ट इंडिया 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के कार्यकारी निदेशक सीतारामन रघुपति ने कहा कि भारत के खाद्य एवं पेय क्षेत्र में डेयरी सेक्टर का 25 फीसदी योगदान है, और भारत दुनिया के एक-चौथाई दूध का उत्पादन करता है, जिसकी बाजार कीमत 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। डेयरी सेक्टर में 2,35,000 गांवों के 1.7 करोड़ किसान जुड़े हुए हैं, जिनमें से 35 फीसदी महिलाएं हैं। 

फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय में डेयरी सेक्टर सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बन गया है। सीतारामन रघुपति ने कहा कि देश का फूड प्रोसेसिंग सेक्टर आने वाले वर्षों में सबसे तेज़ी से बढ़ते उद्योगों में से एक होगा, क्योंकि सरकार इस क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत का खाद्य और पेय क्षेत्र तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसे 180 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि, 7.5 लाख करोड़ रुपये के खाद्य प्रसंस्करण और उपभोक्ता खर्च के 40 फीसदी से अधिक के खाद्य लागत से समर्थन मिल रहा है।

अनुगा फूडटेक इंडिया और अनुगा सिलेक्ट इंडिया 2025 के समारोह में भारत, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, डीआर कांगो और थाईलैंड के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ कोलनमेसे जीएमबीएच और कोलनमेसे इंडिया के प्रमुखों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने नवाचार, वैश्विक व्यापार साझेदारी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के केंद्र के रूप में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कोएल्नमेसे प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित ने कहा कि अनुगा फूड टेक इंडिया और अनुगा सिलेक्ट इंडिया, भारत के खाद्य एवं पेय क्षेत्र के लिए परिवर्तन के शक्तिशाली इंजन के रूप में कार्य कर रहे हैं। ये शो अगली पीढ़ी की तकनीकों तक पहुंचने, स्थायी समाधानों को अपनाने और दीर्घकालिक सहयोग बनाने के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान करते हैं।

उद्योग जगत के नेताओं का मानना है कि भारत का फूड प्रोसेसिंग और सामग्री क्षेत्र 8.8 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है, और यह सेक्टर 2030 तक दोगुना होने का अनुमान है। इसके अलावा, फूड टेक 14 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ वैश्विक मानकों से आगे निकल रहा है। भारत में फूड प्रोसेसिंग उपकरण बाजार के 2033 तक 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही, पैकेजिंग मशीनरी का कारोबार 2030 तक 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement