facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपत

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 11:26 PM IST
windfall tax

भारत में ईंधन की खपत मई महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ईंधन की खपत 9 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं अप्रैल की तुलना में खपत में 8 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनॉलिसिस सेल (पीपीएसी) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में ईंधन की खपत 200 लाख टन रही, जो मई 2022 में हुई 183.7 लाख टन की तुलना में अधिक है।

देश में ज्यादा इस्तेमाल वाले ईंधन डीजल की बिक्री मई में 11.9 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 82.1 लाख टन पर पहुंच गई है। मई 2022 में डीजल की बिक्री 72.8 लाख टन थी। पेट्रोल की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और यह इस माह के दौरान 10.8 प्रतिशत बढ़कर 33.4 लाख टन हो गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 30.1 लाख टन से ज्यादा है।

बहरहाल एलपीजी की उठान हाल के महीने में बढ़कर 23.4 लाख टन हो गई है, जो मई 2022 के 21.5 लाख टन की तुलना में ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement