facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G-20: उपराज्यपाल ने तैयारियों का जायजा लिया

Advertisement

G20 में 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है

Last Updated- September 07, 2023 | 11:09 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को राजघाट और प्रगति मैदान का दौरा किया। जी-20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, राजघाट का निरीक्षण करते हुए उपराज्यपाल ने साफ-सफाई और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उनके साथ मुख्य सचिव नरेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान, कई गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट स्थित उनके स्मारक पर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम का भी निरीक्षण किया। इस शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है।

कई इलाकों में यातायात पर पाबंदी

नई दिल्ली क्षेत्र शुक्रवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा घेरे में आ जाएगा और यातायात को लेकर कई प्रतिबंध लागू हो जाएंगे क्योंकि इसी क्षेत्र में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और इसमें भाग लेने वाले कई विदेशी प्रतिनिधि इसी क्षेत्र के होटलों मे रुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली जिले में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा क्योंकि जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण इस क्षेत्र को शुक्रवार सुबह 5 बजे से रविवार रात 11.59 बजे तक विनियमित क्षेत्र-प्रथम माना जाएगा। एंबुलेंस के जाने की अनुमति होगी और क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और वहां ठहराए गए पर्यटकों को उचित पहचान पत्र दिखाने के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 11:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement