facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Delhi: अब चमकती रहेगी दिल्ली! G20 की तर्ज पर दिल्ली की सभी सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण

Advertisement

दिल्ली में 1400 किमी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं। इन सभी सड़कों का सौंदर्यकरण, अच्छी लाइट्स लगाने और हॉर्टिकल्चर के साथ ग्रीनरी बढ़ाने का काम किया जाएगा।

Last Updated- September 11, 2023 | 5:17 PM IST

दिल्ली सरकार जी20 (G20 Summit) की तर्ज पर दिल्ली की सड़कों को चमकाने जा रही है। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार की एजेंसियों और एमसीडी ने मिलकर जी-20 वाले इलाकों में सड़कों के सौंदर्यकरण, रखरखाव, शानदार लाइटें लगाने, हॉर्टिकल्चर आदि काम किया, उसी तर्ज पर अब दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों को भी सुंदर व स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा।

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि जी-20 के दौरान अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए दिल्ली दुल्हन की तरह सजी हुई थी। इस दौरान बहुत सी सड़कें बनीं, सड़कों की रीडिज़ाइन की गई, बहुत बड़े स्तर पर हॉर्टिकल्चर का काम किया गया और शानदार लाइट्स व फव्वारें लगाए गए।

उन्होंने कहा कि जी-20 के डेलीगेट जहां भी जा रहे थे, उस पूरे हिस्से का सौंदर्यकरण किया गया और बेहतर ढंग से साफ-सफाई व रखरखाव भी किया गया।

पूरी दिल्ली के सौंदर्यकरण का काम होगा

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी (Pwd Minister Atishi) ने कहा कि जिस प्रकार जी-20 आयोजन स्थल वाले इलाकों में सौंदर्यकरण का काम किया गया, ठीक उसी तरह से पूरी दिल्ली के सौंदर्यकरण का काम होगा। दिल्ली में 1400 किमी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं। इन सभी सड़कों का सौंदर्यकरण, अच्छी लाइट्स लगाने और हॉर्टिकल्चर के साथ ग्रीनरी बढ़ाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शहरी विकास विभाग और एमसीडी मिलकर जी-20 के एरिया की तरह ही मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, रोड वाशिंग और लगातार फूटपाथ की साफ़-सफाई का काम पूरी दिल्ली करेगी।

मंत्री आतिशी ने कहा कि जी-20 की तर्ज पर सड़कों का चमकाने के संदर्भ में मैंने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की कि कैसे जी-20 के दौरान जो काम हुए उसे हम पूरी दिल्ली में कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement