facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

G20 Summit: DMRC ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया, बनकर तैयार हुआ अत्याधुनिक पैदल यात्री प्लाजा

प्लाजा मथुरा रोड की ओर से मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार तक जाने वाले मार्ग पर स्थित है।

Last Updated- August 31, 2023 | 3:28 PM IST
G20 Summit: DMRC decorates Supreme Court Metro Station like a bride, state-of-the-art pedestrian plaza ready
PTI

G20 Summit: दिल्ली मेट्रो ने अगले सप्ताह होने वाले G20 शिखर सम्मेलन स्थल के पास स्थित सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (supreme court metro station) के बाहर सौंदर्यपूर्ण भूदृश्य निर्माण के साथ एक पैदल यात्री प्लाजा विकसित किया है। इसके अलावा, स्टेशन की इमारत की दीवारों पर G20 लोगो, प्रसिद्ध स्मारकों और सदस्य देशों के मानचित्रों को दर्शाते हुए विषयगत भित्ति चित्र बनाए गए हैं।

प्रगति मैदान में आयोजित होगा G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन

G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में एक नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र – भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (जिसे पहले प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाता था) मथुरा रोड के सामने विशाल प्रगति मैदान के निकट स्थित है, जिसे बड़े आयोजन के लिए सजाया जा रहा है। यहां कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रभावशाली समूह के शिखर सम्मेलन के लिए जुटेंगे।

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर अत्याधुनिक पैदल यात्री प्लाजा बनकर तैयार

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने G20 शिखर सम्मेलन से पहले तैयारियों के हिस्से के रूप में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर एक अत्याधुनिक पैदल यात्री प्लाजा विकसित किया है। प्लाजा में बैठने की सुविधा है। सौंदर्यपूर्ण भूदृश्यांकन के जरिये क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाई गयी है।” उन्होंने कहा कि रात के दौरान प्लाजा को बेहतर स्वरूप प्रदान करने के लिए क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। प्लाजा मथुरा रोड की ओर से मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार तक जाने वाले मार्ग पर स्थित है।

Also read: G20 Summit India 2023: कब और क्यों हुई थी G20 की शुरुआत ? भारत की मेजबानी पर क्यों है दुनिया की नजर?

मेट्रो स्टेशन की दीवारों को भी सजाया गया

अधिकारी ने कहा, “ब्लू लाइन पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल से निकटतम मेट्रो स्टेशन है। इसलिए, इसे सजाया गया है।” स्टेशन के मुख्य भाग की ओर जाने वाली सीढ़ीनुमा रैंप के बगल में एक दीवार पर, एक भित्ति चित्र में G20 लोगो और समूह की भारत की अध्यक्षता की थीम – ‘वसुधैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ को दर्शाया गया है।

भारत और अन्य G20 सदस्य देशों के प्रसिद्ध स्थलों को भी चित्रित किया गया है और इनमें ताज महल (भारत), लंदन ब्रिज (ब्रिटेन), पीसा की झुकी मीनार (इटली), एफिल टॉवर (फ्रांस) और क्राइस्ट द रिडीमर (ब्राजील) शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि शिखर सम्मेलन से पहले अपनी संपत्तियों के स्वरूप और वहां (मेट्रो स्टेशन) आने के अनुभव को बेहतर बनाने की तैयारियों के तहत DMRC द्वारा पहले से ही कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा, “कई स्टेशनों को नए सिरे से पेंट और कलाकृतियों के जरिये नया रूप दिया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्तंभों को कलाकृतियों से सजाया गया है और कई स्टेशनों पर G20 के लोगो लगाए गए हैं।”

First Published - August 31, 2023 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट