facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit: राजघाट पर बंदरों, कुत्तों की समस्या से परेशान दिल्ली पुलिस ने निकाय एजेंसियों से मांगी मदद

Advertisement

G20 Summit: दिल्ली पुलिस ने एजेंसियों से सांप पकड़ने वालों को भी बुलाने को कहा है।

Last Updated- September 08, 2023 | 4:38 PM IST
Delhi Traffic

G20 Summit: दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली स्थित राजघाट और इसके आस-पास बंदरों व कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नगर निकाय से जुड़ी एजेंसियों से मदद मांगी है।

दरअसल जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधि राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मारक भी पहुं‍चेंगे। पुलिस ने एजेंसियों से सांप पकड़ने वालों को भी बुलाने को कहा है।

संबंधित एजेंसियों से जी20 प्रतिनिधियों के राजघाट दौरे के दौरान बंदरों व कुत्तों को पकड़ने के लिए लोगों को तैनात करने को भी कहा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पास में ही जंगल है, इसलिए सांप पकड़ने वालों को भी सेवा में शामिल करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें : G20 समिट के लिए दिल्ली पहुंचने लगे ग्रुप के लीडर्स, देखें तस्वीरें

अधिकारी ने कहा कि ये लोग इलाके में जांच करते रहेंगे और सुरक्षाकर्मियों को सूचित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वे एक ट्रैक्टर में युमना खादर इलाके में गश्त पर रहेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर तक आयोजित होगा। इस शिखर सम्मेलन में 30 राष्ट्रों के प्रमुखों और यूरोपीय संघ व आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधि रविवार को राजघाट का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उचित सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और यातायात पुलिसकर्मी सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिनिधियों का दौरा निर्बाध रहे।

यह भी पढ़ें : G20 Summit: पीएम मोदी की अगले तीन दिनों में 15 से ज्यादा ताबड़तोड़ बैठकें, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement