facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit: 7 सितंबर को भारत आएंगे Joe Biden, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

Advertisement

जी20 समूह का मौजूदा अध्यक्ष भारत नई दिल्ली में 9 और 10 सिंतबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेजबानी करेगा।

Last Updated- September 02, 2023 | 9:36 AM IST
PM Modi and Joe Biden

G-20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में हिस्सा लेने के लिए आगामी गुरुवार (सात सितंबर) को भारत की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

जी20 समूह का मौजूदा अध्यक्ष भारत नई दिल्ली में 9 और 10 सिंतबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेजबानी करेगा।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार रात जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगामी गुरुवार को नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे। बयान के अनुसार, बाइडन आगामी शुक्रवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें : भारत के बारे में दुनिया के 23 देशों की राय ‘पॉजिटिव’, 79 प्रतिशत भारतीयों को PM Modi पर भरोसा: Pew Survey

इसमें बताया गया कि नौ और दस सिंतबर को राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें सदस्य देशों के नेता स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित अन्य अहम वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने के लिए उठाए जा रहे संयुक्त कदमों पर चर्चा करेंगे।

बयान के मुताबिक, जी20 देशों के नेता यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण के आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों का भी आकलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि जी20 नेता वैश्विक चुनौतियों से निपटने और गरीबी से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए विश्व बैंक सहित अन्य बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

बयान के अनुसार, नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के जी20 समूह के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे। वह आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे, जिसमें 2026 में समूह की मेजबानी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : G20 Summit India 2023: कब और क्यों हुई थी G20 की शुरुआत ? भारत की मेजबानी पर क्यों है दुनिया की नजर?

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 9:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement