facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ganesh Chaturthi 2024: महाराष्ट्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव प्रारंभ, सुरक्षा के लिए 15,000 पुलिसकर्मी तैनात

Advertisement

बच्चों और बुजुर्गों सहित परिवार के लोग 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष और ढोल-नगाड़ों के बीच अपने प्रिय भगवान को घर लाने के लिए सुबह-सुबह ही अपने घरों से निकल पड़े।

Last Updated- September 07, 2024 | 4:07 PM IST
Ganesh Chaturthi 2024: Ganesh Utsav begins with full enthusiasm in Maharashtra, 15,000 policemen deployed for security महाराष्ट्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव प्रारंभ, सुरक्षा के लिए 15,000 पुलिसकर्मी तैनात

Ganesh Chaturthi 2024: महाराष्ट्र में शनिवार को 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें राज्यभर में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान की मूर्तियों की स्थापना धूमधाम और उल्लास के साथ की गई। बच्चों और बुजुर्गों सहित परिवार के लोग ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष और ढोल-नगाड़ों के बीच अपने प्रिय भगवान को घर लाने के लिए सुबह-सुबह ही अपने घरों से निकल पड़े। कई लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को ऑटो, कार और अन्य परिवहन माध्यमों से ले जाते देखे गए।

मुंबई में 10 दिवसीय उत्सव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा लगभग 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कांस्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल, त्वरित कार्य बल और दंगा नियंत्रण इकाई के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

Also read: PM-KISAN की 18वीं किस्त इस तारीख को हो सकती है जारी; लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, फटाफट करें चेक

इसी बीच तेलंगाना में भी गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत धूमधाम और उत्साह के साथ हुई। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने यहां खैरताबाद में एक पंडाल में पूजा-अर्चना की। इस वर्ष पंडाल में भगवान गणेश की 70 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। उत्सव के लिए राज्यभर में खास तौर पर हैदराबाद में कई पंडाल लगाए गए हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 4:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement