facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गौहाटी उच्च न्यायालय ने नौकरी घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश पॉल को दी जमानत

Advertisement

जमानत इस आधार पर दी गयी है कि पॉल पहले ही इस अपराध के लिए अधिकतम सजा की आधी सजा काट चुका है

Last Updated- March 25, 2023 | 11:48 AM IST
job scam

नौकरी के बदले नकद घोटाले में मुख्य आरोपी एवं असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को गौहाटी उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है।

न्यायमूर्ति देवाशीष बारुआ की एकल पीठ ने कृषि विकास अधिकारी पद पर नौकरी देने के लिए घूस लेने के संबंध में यहां भंगागढ़ पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को पॉल को जमानत दे दी।

जमानत इस आधार पर दी गयी है कि पॉल पहले ही इस अपराध के लिए अधिकतम सजा की आधी सजा काट चुका है।

न्यायमूर्ति बारुआ ने पॉल को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी जिसमें पासपोर्ट जमा कराना, पूर्व सूचना दिए बगैर गुवाहाटी छोड़कर न जाना और मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करना शामिल है।

अदालत ने उसे हर निर्धारित तारीख पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश होने का भी निर्देश दिया। पॉल को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार को रिहा किया जा सकता है।

डिब्रूगढ़ पुलिस ने नवंबर 2016 में पॉल को गिरफ्तार किया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है। इस घोटाले के संबंध में पॉल के अलावा असम सिविल और पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement