facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gautam Gambhir ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान, सोशल मीडिया पर बताई वजह

Advertisement

Gambhir ने जानकारी दी कि पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें।

Last Updated- March 02, 2024 | 12:15 PM IST
Gautam Gambhir
File Photo: Gautam Gambhir quits politics

पूर्वी दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने इस बात की घोषणा अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर की है।

गंभीर ने जानकारी दी कि पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें।

यह भी पढ़ें: लोक सभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए बीआरएस सांसद बी बी पाटिल

पीएम मोदी और अमित शाह को किया धन्यवाद

Gautam Gambhir ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘‘ मैंने पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं।’’

Gautam Gambhir 2019 में चुने गए थे लोकसभा सदस्य

फिलहाल में, गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद है। दिग्गज खिलाड़ी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: BJP ने लगभग 155 उम्मीदवारों के नाम किए तय, 100 सांसदों का कट सकता है पत्ता

2011 का खेला था आखिरी क्रिकेट विश्वकप

गंभीर को 2011 में क्रिकेट विश्वकप के आखिरी मुकाबले में 122 गेंदों पर 97 रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन करने के जाना जाता है। इस मैच के बाद भारतीय टीम ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। गंभीर 2007 आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement