facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GIS 2023: निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही योगी सरकार, जिलों के निवेश सम्मेलन से ही आएंगे 5 लाख करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 8:32 PM IST
Rs.2000 note
Shutterstock

विदेशों और देश के विभिन्न राज्यों से मिल रहे भारी भरकम निवेश प्रस्तावों से इतर उत्तर प्रदेश के जिलों में हो रही निवेशकों की बैठकों में खासा निवेश आ रहा है। योगी सरकार ने अगले महीने होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (GIS) के लिए विदेशों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन कर लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल कर लिए हैं। प्रदेश सरकार ने पहले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के जरिए 10 लाख करोड़ का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा था जिसे बाद में संशोधित कर 17 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलूरु, चेन्नई सहित देश के कई बड़े शहरों में रोड शो के साथ ही योगी सरकार ने प्रदेश के मडल मुख्यालयों व जिलों को भी निवेशकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे। देश-विदेश की तर्ज पर जिलों में भी निवेश के भारी भरकम प्रस्ताव मिले हैं और समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक प्रदेश के 75 में से 48 जिलों में निवेशकों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों में करीब तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि सभी जिलों को मिलाकर 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आएंगे।

मंगलवार को ही बरेली में हुई उद्यमियों की बैठक में 14,000 करोड़ रुपये निवेश संबंधी करार पर हस्ताक्षर किए गए। इसी सप्ताह कानपुर में 75,000 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव मिले थे। राजधानी लखनऊ में 76,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उद्यमियों के साथ बैठक में मिले थे जबिक 79 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। अकेले सिटी गोल्ड कारपोरेशन ने लखनऊ की बैठक में सीमेंट व एथेनाल परियोजना लगाने के लिए 26,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी में 46,000 करोड़ रुपये के 292 निवेश प्रस्ताव उद्यमियों के साथ बैठक में मिले जबकि प्रयागराज में 34,000 करोड़ तो आगरा में 39,000 करोड़ रुपये प्रस्ताव मिले हैं। हर तरह से पिछड़े और केंद्र सरकार के आकांक्षी जिलों में शुमार बहराइच में 1,750 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव 69 उद्यमियों की ओर से दिए गए हैं।

इस जिले में टाटा समूह की कंपनी टीपी रिन्यूवल माइक्रोग्रिड लिमिटेड ने 500 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। औद्योगिक विकास विभाग का कहना है कि अभी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले बचे हुए 27 और जिलों में उद्यमियों के साथ बैठक हो जाएंगी जिसके बाद कुल जिलों से आने वाला निवेश ही पांच लाख करोड़ के पार होगा। अब तक के आंकड़ें बताते हैं कि बीते सप्ताह तक ही 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को मिल चुके थे। इनमें से 12 लाख करोड़ रुपये एमओयू भी किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 3.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश ऊर्जा क्षेत्र ने हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से आलू की बंपर पैदावार होने का अनुमान

वैकल्पिक एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा विभाग ने पहले तय लक्ष्य का पांच गुना से भी ज्यादा निवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है। वैकल्पिक ऊर्जा विभाग को पहले 40,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया जिसे बाद में बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया गया। हालांकि इस विभाग को अब तक 229 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं जिनकी कुल लागत 2.20 लाख करोड़ रुपये हैं। इनमें से 154 प्रस्तावों पर तो एमओयू भी हो चुके हैं। ऊर्जा विभाग को एक लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया जबकि इसे 1.20 लाख करोड़ रुपये प्रस्ताव अब तक मिल चुके हैं।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement