facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GIS: उद्योग समर्थक नीतियों और रियायतों से निवेशकों को लुभाएगा मध्य प्रदेश

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 8:30 AM IST
Shivraj Singh Chouhan
PTI

मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में आगामी 11-12 जनवरी को आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (GIS) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम के लिए ‘मध्य प्रदेश- द फ्यूचर रेडी स्टेट’ थीम रखी गई है। कार्यक्रम को कार्बन न्यूट्रल और जीरो वेस्ट रखने का लक्ष्य भी रखा गया है।

इस दो दिवसीय आयोजन में मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखा जाएगा निवेशकों के अनुकूल नीतियों को प्रदर्शित किया जाएगा और औद्योगिक संगठनों से बात करके उनके अनुकूल नीतियां बनाने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रदेश की निर्यात संभावनाओं को भी नए सिरे से खंगाला जाएगा।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के इस संस्करण में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि तथा 20 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त महावाणिज्यदूत और राजनयिक भी हिस्सा लेंगे। GIS के इंटरनैशनल पवेलियन में 9 साझेदार देश और 14 अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन भी अपने-अपने देशों की प्रस्तुतियां देंगे।

सरकारी अधिकरियों के अनुसार, इस बार GIS में बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए 100 डॉलर का पंजीयन शुल्क रखा गया है। इसके बावजूद प्रतिभागियों की संख्या पिछले आयोजन से दोगुनी हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि वह निर्यातकों और विदेशी प्रतिनिधियों के साथ अलग से मुलाकात करेंगे। इस आयोजन के लिए कुमार मंगलम बिड़ला, नोएल टाटा, नादिर गोदरेज, पुनीत डालमिया और अजय पीरामल समेत कई जाने माने उद्योगपति पहले ही अपनी सहमति दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: GIS से पहले ही आने लगे निवेश प्रस्ताव

इस दो दिनी आयोजन के दौरान 19 अलग-अलग क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विशिष्ट सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान इन क्षेत्रों के उद्योगपति, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और संबंधित मंत्रालय के मंत्री आदि आयोजन में शामिल होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ विशेष साक्षात्कार में कह चुके हैं कि इस समिट के दौरान रोजगार बढ़ाने वाले क्षेत्रों मसलन विनिर्माण, कपड़ा एवं वस्त्र, सूचना प्रौद्योगिकी आदि पर विशेष जोर होगा तथा इनके लिए खास रियायतों की घोषणा की जा सकती है।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement