facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GIS: नोएडा को दो महीनों में मिले 5.86 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 8:06 PM IST
investment
Creative Commons license

‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन’ की नवंबर में घोषणा होने के बाद से अब तक गौतमबुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 5.86 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस निवेशक सम्मेलन की शुरुआत 10 फरवरी को लखनऊ में होगी। इस सम्मेलन के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कुल 17 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

गौतम बुद्ध नगर के उपायुक्त (उद्योग) अनिल कुमार ने कहा, ‘गौतम बुद्ध नगर में जिला स्तरीय निवेशक शिखर सम्मेलन 20 जनवरी को आयोजित किया गया था। इस दौरान लगभग 250 निवेशकों से 11,502 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।’

कुमार ने कहा, ‘जिले में अब तक 871 निवेशकों से कुल 5.86 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन निवेशों से 18.46 लाख रोजगार सृजित होंगे। इन 871 निवेशकों में से 792 ने 3.78 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये प्रस्ताव 21 नवंबर, 2022 के बाद से आए हैं।’

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने के लिए BJP ने शुरू किया ‘मिशन 80’

उन्होंने कहा कि जिले को कृषि, सहकारी, डेयरी विकास, नागर विमानन, सूचना, नवीकरणीय ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, हथकरघा, कपड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, आवास, बुनियादी ढांचा और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 8:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement