facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GIS: एमपी पवेलियन में फ्यूचर की झलक

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 6:56 PM IST
MP GIS 2023
Sandeep Kumar

इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की फ्यूचर रेडी स्टेट की थीम के अनुरूप ही वहां हो रही डेडीकेटेड मध्य प्रदेश पवेलियन एक्जिबिशन में प्रदेश के औद्योगिक ढांचे, मौजूदा और नए औद्योगिक पार्क, प्रमुख निवेश परियोजनाओं के साथ–साथ प्रमुख सरकारी परियोजनाओं तथा भविष्य की तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है।

Photo credit: Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश टूरिज्म ने पवेलियन में वी आर (वर्चुअल रियलिटी) ग्लास की मदद से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के थ्री डी प्रदर्शन की व्यवस्था की है। मध्य प्रदेश टूरिज्म के सहायक प्रबंधक राकेश गोलिया ने बताया, ’यह थ्री डी प्रोजेक्शन प्रदेश के पर्यटन को नई गति प्रदान करने की हमारी योजना का हिस्सा है। इसके माध्यम से हम देश के अलग–अलग शहरों में लोगों को मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों का वास्तविक लगने वाला आभासी दर्शन कराते हैं।‘

रिलायंस जियो ने भी इस एक्जिबिशन में अत्याधुनिक जियो 5जी एक्सपिरियंस सेंटर स्थापित किया है। रिलायंस जियो इसमें मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस जियो ग्लास, आधुनिक मेडिकल किट जियो कम्युनिटी क्लिनिक, क्लाउड गेमिंग और स्मार्ट ऑफिस का प्रदर्शन किया गया है।

Photo Credit: Sandeep Kumar 

जियो के प्रवक्ता ने बताया कि जियो 5जी के इस्तेमाल से ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी, टूरिज्म और छोटे उद्योगों के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे। जियो की 5जी आधारित हैंड हेल्ड हेल्थ डिवाइस से ईसीजी की जांच प्रमुख आकर्षण बनी हुई है।

GIS
Photo Credit: Sandeep Kumar

इस एक्जिबिशन में जापान, थाईलैंड, गयाना आदि साझेदार देशों के कारोबारी भी निवेश संभावनाएं तलाशते हुए अपने अपने देश की खूबियों को पेश कर रहे हैं। पेवेलियन के निकट बने कल्चरल जोन में एक जिला, एक उत्पाद की थीम पर उत्पाद पेश किए गए हैं। इसमें गोंड और भील पेंटिंग, जरी–जरदोजी, बाघ प्रिंट और बांस की कला शामिल है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 5:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement