facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global India AI Summit 2024: सरकार 3-4 जुलाई को ‘ग्लोबल इंडिया एआई समिट’ का करेगी आयोजन

Advertisement

'Global India AI Summit 2024' के जरिए भारत स्वयं को एआई इनोवेशन में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने की आकांक्षा रखता है।

Last Updated- July 01, 2024 | 3:11 PM IST
Ashwini Vaishnaw

Global India AI Summit 2024: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कृत्रिम मेधा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तीन-चार जुलाई को वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत इस नए युग की प्रौद्योगिकी की नैतिक और समावेशी वृद्धि के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

‘ग्लोबल इंडिया एआई समिट 2024’ के जरिए भारत स्वयं को एआई नवाचार में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने की आकांक्षा रखता है। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एआई के लाभ सभी के लिए सुलभ हों और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दें।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम कृत्रिम मेधा के जिम्मेदार विकास, इस्तेमाल आदि के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Also read: 14 फीसदी उछल सकता है शेयर, Nomura ने Bharti Airtel का टारगेट प्राइस बढ़ाया; Jio पर क्या राय

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उद्योग जगत के कई नामचीन चेहरे इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कृत्रिम मेधा पर वैश्विक साझेदारी (जीपीएआई) के प्रमुख अध्यक्ष के रूप में भारत सुरक्षित और भरोसेमंद एआई के प्रति जीपीएआई की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए सदस्य देशों तथा विशेषज्ञों की मेजबानी भी करेगा।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement