facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Global Investors Summit’ : उत्तर प्रदेश सरकार मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:48 AM IST
UP CM in global-investors-summit

उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट’ के मद्देनजर निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करने का फैसला किया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक ‘ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट’ का आयोजन होना है, जिसके लिए राज्य सरकार लगातार उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है। बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के संकल्प को पूरा करने के लिए विभागों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। रोड शो का आयोजन ‘उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण’ (यूपीसीडा) द्वारा किया जाएगा।

प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद योगी के निर्देश पर मंडल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का निर्णय लिया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी होंगे। बयान के अनुसार 15 जनवरी को प्रयागराज मंडल, 16 जनवरी को वाराणसी, 19 जनवरी को आगरा, 20 जनवरी को मेरठ, 22 जनवरी को कानपुर, 23 जनवरी को अयोध्या, 24 जनवरी को बरेली और दो फरवरी को झांसी मंडल में रोड शो आयोजित होगा।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement