facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Goa Nightclub Fire: डिपोर्ट के बाद दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स, अदालत में होगी पेशी

Advertisement

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लूथरा भाइयों को भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया।

Last Updated- December 16, 2025 | 3:35 PM IST
Goa nightclub fire Luthra brothers
गोवा नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में भीषण आग में 25 लोगों के मारे जाने के बाद लूथरा ब्रदर्स 6 दिसंबर को थाईलैंड भाग गए थे। फोटो: X

गोवा के अर्पोरा इलाके में एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के मामले से जुड़े गौरव और सौरभ लूथरा थाई अधिकारियों द्वारा डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लूथरा भाइयों को भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

6 दिसंबर को थाईलैंड भागने वाले ये दोनों भाई Birch by Romeo Lane नाइटक्लब के मालिक हैं, जहां लगी आग में कम से कम 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक मारे गए थे। जब आपातकालीन टीमें आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को बचाने में जुटी थीं, उसी दौरान लूथरा भाई देश से फरार हो गए थे।

थाईलैंड में गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा पासपोर्ट निलंबित करने और थाई अधिकारियों से डिपोर्टेशन का अनुरोध किए जाने के बाद 11 दिसंबर को फुकेत के एक रिसॉर्ट से थाई पुलिस ने सौरभ और गौरव को हिरासत में लिया। भारत छोड़ने के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस भी लूथरा भाइयों के खिलाफ जारी किया गया था।

गोवा पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मामला

गोवा पुलिस ने 7 दिसंबर को उत्तरी गोवा के अर्पोरा-अंजुना पुलिस स्टेशन में लूथरा भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 105, 125, 125(a), 125(b) और 287, तथा धारा 3(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

एफआईआर के अनुसार, आरोप है कि गौरव और सौरभ लूथरा ने 6 दिसंबर को Birch by Romeo Lane में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के फायर शो का आयोजन किया। आरोप है कि कार्यक्रम बिना उचित अग्नि सुरक्षा उपकरणों और अन्य अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के आयोजित किया गया था।

Also Read | बीमा क्षेत्र में 100% FDI के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पेश, क्या हैं खास प्रावधान

फायर सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

6 दिसंबर को अर्पोरा स्थित Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में लगी आग ने प्रबंधन द्वारा कथित अग्नि सुरक्षा उल्लंघनों और लापरवाहियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इससे पहले सोमवार को, बॉम्बे हाई कोर्ट ने Birch by Romeo Lane के खिलाफ दायर एक सिविल सूट को जनहित याचिका (PIL) में बदल दिया। अदालत ने टिप्पणी की कि “इस त्रासदी के लिए किसी न किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement