facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोधरा कांड: 59 मौतें, 17-18 साल की जेल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 8 दोषियों को बेल

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 5:41 PM IST
Godhra train burning case: 59 deaths, 17-18 years in jail, Supreme Court grants bail to 8 accused

2002 में गोधरा साबरमती ट्रेन में आग लगाने के आरोप में 17-18 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, इसी आरोप में सजा काट रहे अन्य 4 दोषियों को कोर्ट ने जमानत देने से मना कर दिया। और गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।

गुजरात हाईकोर्ट ने इन 4 दोषियों की सजा में तब्दीली करते हुए फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। इसके पहले गुजरात की एक निचली अदालत ने इन चारों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने 2002 के गोधरा ट्रेन आगकांड के 8 दोषियों को जमानत देते हुए कहा कि ये आरोपी 17 साल जेल में काट चुके हैं।

हालांकि, भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जमानत का विरोध किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। वहीं, दोषियों का पक्ष रखने वाले वकील ने कहा कि इन दोषियों ने 17 साल की जेल की सजा पूरी कर ली है।

बता दें कि 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना गोधरा रेलवे स्टेशन पर घटित हुई थी। जिसके बाद गुजरात में भी सांप्रदायिक दंगा फैल गया था।

गोधरा आगकांड मामले में एक स्थानीय अदालत ने 2011 में फैसला सुनाते हुए 31 लोगों को दोषी करार दिया था; वहीं, 63 लोगों को बरी कर दिया गया था। इन 31 दोषियों में से 11 लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी, और बचे 20 लोग को आजीवन कारावास की सजा दी गई।

गुजरात हाईकोर्ट ने अक्टूबर 2017 में सजा में परिवर्तन कर दिया और 11 उन दोषियों की सजा को, जिन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी, उम्रकैद में बदल दिया और आजीवन कारावास वाले दोषियों की सजा को निचली अदालत के अनुसार ही, वैसे ही बरकरार रखा।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement