facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘भारत में निवेश का सुनहरा मौका’, ऑस्ट्रिया को सीतारमण का न्योता, कहा- हमारी प्राथमिकता, आपकी ताकत

Advertisement

स्टार्टअप और नवोन्मेष के बारे में बात करते हुए सीतारमण ने कहा कि दोनों सरकारों की प्राथमिकता में ये क्षेत्र शामिल हैं।

Last Updated- April 11, 2025 | 11:08 PM IST
nirmala sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है। इन क्षेत्रों हरित और डिजिटल तकनीकें, बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, जीवन विज्ञान के साथ साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और परिवहन शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रिया की क्षमता और उसकी सहभागिता के आधार पर हमने प्राथमिकता के क्षेत्रों को चिह्नित किया है, जिससे द्विपक्षीय संबंध बढ़ाए जा सकें। इसमें हरित और डिजिटल तकनीक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, जीवन विज्ञान के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और परिवहन शामिल हैं।’ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि ऑस्ट्रिया की कंपनियों को भारतत में मौजूद अवसर का लाभ  उठाना चाहिए। भारत सरकार ने आर्थिक विकास और समानता को गति देने तथा कारोबार सुगमता के लिए कई सुधार किए हैं और इस दिशा में जबरदस्त प्रगति हुई है। 

स्टार्टअप और नवोन्मेष के बारे में बात करते हुए सीतारमण ने कहा कि दोनों सरकारों की प्राथमिकता में ये क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 110 से ज्यादा यूनीकॉर्न हैं और 1,000 से ज्यादा सफल स्टार्टअप काम कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि ऑस्ट्रिया में स्टार्टअप के लिए बेहतरीन पारिस्थितिकी तंत्र है। 

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement