facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ UAPA के तहत आतंकी घोषित, बब्बर खालसा इंटरनैशनल से मिला कनेक्शन

Advertisement

सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैगस्टर लॉरेंस विश्नोई का राइट हैंड है। माना जाता है कि बराड़ के इशारे पर ही लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने 29 मई, 2022 को मूसेवाला की हत्या की थी।

Last Updated- January 01, 2024 | 8:27 PM IST
Canada-based gangster Goldy Brar designated terrorist by Centre

कनाडा में रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए आतंकवादी घोषित कर दिया है। उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम विधेयक (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। साल 2021 में भारत से कनाडा भाग जाने वाला बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड माना जाता है। बराड़ सिर्फ इतनी ही घटनाओं में शामिल नहीं है। वह कुख्यात गैगस्टर लॉरेंस विश्नोई का राइट हैंड भी माना जाता है। माना जाता है कि बराड़ के इशारे पर ही लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने 29 मई, 2022 को मूसेवाला को गोली मारी थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि बराड़ को पाकिस्तान की एजेंसी से समर्थन मिलता था और वह कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल पाया गया है। इसमें कहा गया है, ‘वह राष्ट्रवाद समर्थक नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं का दावा करता पाया गया है।’

प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल (Babbar Khalsa International) का सक्रिय कार्यकर्ता बराड़ सीमा पार से ड्रोन के जरिये हाई-ग्रेड के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामानों की तस्करी और हत्याओं को अंजाम देने के लिए उनकी सप्लाई करता है। गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि वह शार्पशूटर भी उपलब्ध कराने में शामिल रहा है।

कनाडा में रहकर फैला रहा आतंक

11 अप्रैल, 1994 में पंजाब के श्री मुक्तेश्वर साहिब में पैदा हुआ गोल्डी बराड़ जानकारी के मुताबिक कनाडा और अमेरिका में अक्सर घूमता रहता है। वहां से एक मॉड्यूल के जरिये पंजाब सहित कई राज्यों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। वर्तमान में उसका स्थायी पता कनाडा के ब्रांम्पटन में बताया जा रहा है।

UAPA की लिस्ट में 56वां आतंकी है बराड़

बराड़ का नाम जुड़ने के बाद UAPA के तहत गृह मंत्रालय की आतंकवादियों की लिस्ट में 56 नंबर पर बराड़ का नाम जुड़ गया है।

बता दें कि फ्रांस के ल्योन में स्थित Interpol Secretariat General (IPSG) की तरफ से भी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

बराड़ के कई कनेक्शन

गौरतलब है कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक दूसरे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भी आंतंकवादी घोषित किया था। उसका संबंध भी बब्बर खालसा इंटरनैशनल और गोल्डी बराड़ के साथ पाया गया था। जानकारी के मुताबिक, लांडा पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ काम करता है। लांडा 2017 में ही भारत से फरार हो गया था और कनाडा में जाकर बस गया था।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement