facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Goldy Brar: सिद्धू मूसेवाला मर्डर के आरोपी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या

Advertisement

Goldy Brar Death: यह घटना मंगलवार शाम को फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में हुई।

Last Updated- May 02, 2024 | 9:02 AM IST
Canada-based gangster Goldy Brar designated terrorist by Centre

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में संदिग्ध गोल्डी बराड़ की अमेरिका में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार शाम को फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में हुई।

बराड़ अपने घर के बाहर किसी के साथ थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई और फिर भाग गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

गोल्डी बराड़ पर हमले की जिम्मेदारी प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर अर्श दल्ला और लखबीर ने ली है और कहा है कि हमले का कारण गोल्डी बराड़ से उनकी दुश्मनी है। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई या किसी अन्य गैंगस्टर की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Also Read: Salman Khan firing case: पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश के बाद आरोपी अनुज थापन की मौत

कौन था गोल्डी बराड़?

गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब में हुआ था और वे पुलिस बैकग्राउंड वाले परिवार से थे। हालांकि उनके परिवार को उम्मीद थी कि वे आगे की पढ़ाई करेंगे, लेकिन गोल्डी ने एक अलग रास्ता अपनाया। सतविंदरजीत सिंह के नाम से भी जाने जाने वाले गोल्डी ने बीए की डिग्री ली और वह कनाडा में रहते थे, और वहीं से वह अपना गैंग खासतौर पर पंजाब में चलाते थे।

गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की पिछले साल चंडीगढ़ में एक नाइट क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले गुरलाल कथित तौर पर युवा कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की हत्या के बदले में बिश्नोई गिरोह का निशाना बन गए थे। इन घटनाओं के बाद, गोल्डी कथित तौर पर 2021 में कनाडा भाग गया। वह पहली बार 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement