facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BGMI लवर्स के लिए खुशखबरी! प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 7:07 PM IST
BGMI

PUBG लवर्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। BGMI की इंडिया में वापसी हो रही है और यूजर्स एक बार से इस गेम को खेल सकेंगे। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम यानी BGMI कथित तौर पर गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है।

भारत में मोबाइल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से बैन हट चुका है। यानी अब इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन इस गेम को डायरेक्ट डाउनलोड करने में समस्या आ रही है। आइये जानते हैं इस गेम को आप कैसे डाउनलोड कर सकेंगे।

सरकार ने पिछले साल लगाया था बैन

BGMI गेम को पिछले साल अगस्त में अस्थाई रूप से बैन किया गया था। पिछले हफ्ते के अंत में BGMI की डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने पुष्टि की थी कि सुरक्षा चिंताओं पर 10 महीने के प्रतिबंध के बाद भारत सरकार ने उन्हें देश में बीजीएमआई के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

अब कई यूजर्स ने एप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध देखा है। कई यूजर्स ने दावा किया है उन्होंने गेम को डाउनलोड किया और एप प्ले भी किया है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इसके लिए यूआरएल की मदद ली है।

कैसे होगी डाउनलोड

यूजर्स को सीधे ऐप स्टोर के माध्यम से लिस्टिंग नहीं मिल सकती है, हालांकि यदि आप बीजीएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं और प्ले बटन पर क्लिक करते हैं, तो आपको डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

वहां से आप गेम को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। वर्तमान में, आईओएस के लिए ऐप्पल ऐप स्टोर पर BGMI उपलब्ध नहीं है, हालांकि आने वाले दिनों में गेम उपलब्ध हो सकता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement