facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रैपिडएक्स: RRTS के स्टेशनों पर AI टेक्नोलॉजी से होगी सामान की जांच, NCRTC ने बताया पूरा प्लान

Advertisement

PM मोदी शुक्रवार को UP में साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर RRTS के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

Last Updated- October 19, 2023 | 6:41 PM IST
Namo Bharat Train, Delhi-Meerut RRTS: Now rapid rail will be known as 'Namo Bharat', PM Modi will flag off today

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के स्टेशनों पर सामान की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे प्रतिबंधित या निषिद्ध सामान की पहचान होने पर सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना किया जा सकेगा। NCRTC के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (RRTS) के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग पर यात्री सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में RRTS के सभी स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) को सौंपी है और प्राथमिकता वाले सेगमेंट के स्टेशनों पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गयी है।’

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अनुसार स्टेशनों पर जांच करने और अपराधों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एक त्वरित प्रतिक्रिया दल, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता तैनात करेगी।

RRTS कॉरिडोर का निर्माण NCRTC द्वारा रैपिडएक्स सेवा के लिए किया जा रहा है। यह केंद्र सरकार का दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों के साथ संयुक्त उपक्रम है। RRTS को दिल्ली से मेरठ के बीच देश के पहले RRTS के निर्माण की निगरानी का काम सौंपा गया है।

अधिकारी ने कहा कि NCRTC चाहता है कि आधुनिक तकनीक और AI का इस्तेमाल कर सुरक्षा जांच के समय को यथासंभव कम से कम किया जाए। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक इस कॉरिडोर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद कमिश्नरेट तथा मेरठ जिले के एक-एक थाने को राज्य सरकार ने रैपिडएक्स नेटवर्क में शामिल किया है और प्रत्येक स्टेशन पर कानून व्यवस्था के लिए एक पुलिस चौकी बनाने का भी प्रावधान है।

अधिकारी ने बताया कि इसी दिशा में स्टेशनों पर सामान जांच प्रणाली AI-ऑपरेटेड टेक्नोलॉजी से युक्त होगी। इस प्रणाली में अंतरराष्ट्रीय यात्रा में स्वीकार्य आकार के सामान की भी आसानी से जांच की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 6:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement